कांग्रेस के घर चलो घर घर चलो अभियान के तहत सुखेंद्र सिंह बन्ना ने किया जनसंपर्क अभियान, सुनी लोगों की समस्याएं, बीजेपी पर साधा निशाना

2/19/2022 10:16:12 AM

रीवा (सुभाष मिश्रा): रीवा के मऊगंज विधानसभा से पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने विधानसभा क्षेत्र के एक कई गांवों में घर चलो, घर घर चलो अभियान के तहत जनसंपर्क किया। इस दौरान कांग्रेस की रीतिनीति लोग को बताते हुए क्षेत्र वासियों की समस्याए सुनकर उनके निदान का आश्वासन दिया। इस दौरान सुखेंद्र सिंह बन्ना ने कहा कि जितनी भी जनहित की महत्वपूर्ण योजनाएं आज संचालित है। वह सब कांग्रेस की देन है। लेकिन उसका संचालन भाजपा की सरकार में सही ढंग से धरातल पर नहीं दिख रहा है।

योजना के नाम पर हो रही है सौदेबाजी: सुखेंद्र सिंह बन्ना

मौजूदा सरकार में उसके भाजपा विधायकों ने 3 लाख के घटिया यात्री प्रतीक्षालय खड़े किया और पीएम आवास में 1.50 लाख रुपये घर बनाने को दिए जा रहे हैं। सुखेंद्र सिंह बन्ना ने आगे कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का भरपूर दुरुपयोग करते हुए भाजपा के जनप्रतिनिधि खुद को और अपने करीबी लोगों को उपकृत कर रहे हैं। शासन की योजनाओं में लाभ दिलाने के नाम पर हर जगह सौदेबाजी हो रही है।

प्रधानमंत्री आवास में राजनीति हावी: कांग्रेस नेता 

सड़क, बिजली और पानी की स्थिति खराब है। जनता बिजली बिल से परेशान है। बीते 3 साल में न तो सड़कें बनी और न ही नये हैंडपंप तैयार हुए। आज भी लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। भारी भरकम बिल लोगों को थमाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास में भी राजनीति हावी हो गई है, जो वास्तव में गरीब हैं ज्यादातर लोगों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। लोग पीएम आवास की किस्त के लिए जनपद और नगर पंचायत का चक्कर लगा रहे हैं। इसके बाद भी उनकी समस्या का निदान नहीं हो रहा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News