Punjab Kesari MP ads

Video: BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बेतुका बयान, बोले- विदेशी नागरिकों को लात मारकर भगा देना चाहिए

Wednesday, Dec 18, 2019-01:28 PM (IST)

रीवा(भूपेंद्र सिंह): मध्यप्रदेश में नागरिकता संसोधन बिल के लागू न होने के चलते राज्य बीजेपी प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे सांसद जनार्दन मिश्रा ने एक बेतुका बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों को लात मारकर भगा देना चाहिए।

PunjabKesari

सांसद ने कहा कि जो अफगानिस्तान, बांग्ला देश और पाकिस्तान नहीं जाना चाहते उन्हें हमने भारत का नागरिक बना दिया। आज जो नागरिकता संशोधन बिल को लागू करने के लिए प्रदर्शन हो रहा है। ऐसे विदेशी नागरिकों को जो हिंदुस्तान में घुसपैठियों के रुप में रह रहे हैं। उन्हें हम लात मार कर भगाएंगे। कमलनाथ हो चाहे पंजाब के मुख्यमंत्री हो, हमें रोक कर दिखाए, एक्ट बन चुका है, राष्ट्रपति के दस्तखत हो चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि परसों से तुम बोल देना की हम यहां नागरिकता नहीं देंगे, नागरिकता तुम दोगे, तुम्हारी सोनिया गांधी देगी तुम्हारे बाप भी देगे और तुम्हारे परदादा जवाहर लाल नेहरू को भी देना पड़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News