महाकाल की सवारी में पुजारियों की मनमानी, श्रद्धालु से मारपीट और धक्का मारने का वीडियो वायरल

Tuesday, Jul 25, 2023-02:50 PM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह): उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से सावन माह के दौरान बाबा महाकाल की सवारी निकाली जाती है। इस दौरान पालकी के आसपास चलने वाले कर्मचारी और पुजारियों द्वारा श्रद्धालु के साथ  मारपीट और धक्का-मुक्की के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें भगवान के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को बेरहमी से धक्का दिया जा रहा है। एक वीडियो में महाकाल मंदिर के पुजारी बालागुरु श्रद्धालु को धक्का देते नजर आ रहे हैं। अधिकांश समय सवारी के दौरान भूले भटके श्रद्धालु जब पालकी के नजदीक पहुंचते हैं। तो वहां मौजूद पुलिस जवान, कहार और पुजारियों से उनका सामना होता है। जिसके बाद उन्हें पालकी को स्पर्श करने का सौभाग्य प्राप्त होता है।

इसी दौरान के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें श्रद्धालु से अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। जवाबदार इस पूरे मामले को लेकर लगातार मौन है। पहली सवारी के बाद प्रशासन के जवाबदार अधिकारियों को इन घटनाक्रम के बारे में अवगत भी करा दिया गया था। गौरतलब है कि महाकाल मंदिर से निकलने वाली सवारी में श्रद्धालु पलक पावडे बिछा कर राजा महाकाल का इंतजार करते हैं। इसी दौरान पालकी के आसपास सैकड़ों फर्जी लोगों का जमावड़ा रहता है। यही वजह है कि श्रद्धालु ठीक से राजा महाकाल के दर्शन भी नहीं कर पाते हैं। लगातार पालकी की ऊंचाई बढ़ाने की बात भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जा रही है लेकिन अभी तक इस पर अमल नहीं किया गया है। इस दौरान छोटे बच्चे और कई श्रद्धालुओं को राजा महाकाल के दर्शन भी नहीं हो पा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News