ब्यूटी पार्लर के बहाने भागी दुल्हन! दूल्हा मंडप में करता रहा इंतजार, थाने पहुंचा मामला

5/19/2022 5:26:16 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): उज्जैन से आई बारात में दूल्हे को आखिर खाली हाथ ही जाना पड़ा। बारातियों के साथ नाचते नाचते बारात दुल्हन के घर पहुंची, लेकिन ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने गई दुल्हन अचानक लापता हो गई। परिजनों ने दुल्हन की गुमशुदगी दर्ज कराई है। जानकारी यह भी है कि दुल्हन किसी अज्ञात युवक के साथ भाग गई है।
PunjabKesari

दरअसल इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के जेल रोड पर अपने बेटे की शादी में बारातियों के साथ धूमधाम से परिवार उज्जैन से इंदौर पहुंचा था। इस दौरान बारात दरवाजे पर खड़ी थी लेकिन दुल्हन शादी के मंडप से लापता हो गई। फिल्मों में तो अक्सर दुल्हन को मंडप से भागते हुए देखा होगा लेकिन एक युवक के साथ ब्यूटी पार्लर का जाने का बोल कर गई दुल्हन नहीं लौटी। काफी देर तक परिजनों ने दूल्हे पक्ष से दुल्हन के लापता होने की जानकारी छुपा कर रखी। दुल्हन के गुमशुदा होने के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाने पर दर्ज कराई है। वहीं दूल्हे के परिजन भी थाने पर पहुंचे थे। जहां हाथ में कटार और सिर पर पगड़ी सूट बूट पहने दूल्हा जहां उसे दुल्हन के साथ फेरे लेना थे लेकिन देर रात थाने की दहलीज पर खड़ा रहा। दूल्हे के परिवार के पक्ष के लोगों ने थाने पर एक आवेदन दिया है जहां इस घटना में आगे उन्हें किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसको लेकर पुलिस को जानकारी दी है। वहीं दुल्हन की गुमशुदगी थाना अन्नपूर्णा में परिजनों ने दर्ज कराई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News