दीवाली की शॉपिंग के निकले पत्नी-पति के शव कार में मिले, खून से लथपथ चाकू और जहर ने बढ़ाई डेथ मिस्ट्री

11/5/2021 4:21:46 PM

देवास(एहतेशाम कुरेशी): देवास में खुद की कार में पति पत्नी के शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या चाकू मारकर की गई है वहीं पति को जहर दिया गया है। क्योंकि कार में जहर के दो पाउट भी मिले हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बैंक नोट प्रेस थाना की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरु कर दी है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, मक्सी के रहने वाले टीचर चन्द्रशेखर और उनकी पत्नी अलका का शव विजयागंज मंडी रोड़ पर स्थित ओवर ब्रिज पर उनकी गाड़ी में मिले। वे दोनों घर से दीवाली की शॉपिंग का कहकर निकले थे। दोनों की मौत के कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं। शवों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया गया है। कार से जहर के दो पाउच और खून से लथपथ चाकू बरामद हुआ है। 

PunjabKesari

हालांकि दोनों की मौत के कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले पत्नी का गला रेता और उसके बाद खुद जहर खाकर जान दे दी। पति के हाथ पर भी चोट के निशान हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News