शराब के नशे में पत्नी का हाथ व पैर काटा, फरसा लेकर बोला- पुलिस का भी यही हाल करुंगा

3/10/2021 2:46:06 PM

भोपाल: राजधानी भोपाल में एक नशेड़ी पति ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी के पर फरसे से वार कर दिया। पति ने पत्नी के बाएं हाथ की हथेली और बाएं पैर का पंजा काट दिया। पत्नी की चीख पुकार सुन पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को हमीदिया में भर्ती कराया गया है।

दिल दहला देने वाली यह घटना निशातपुरा थाना क्षेत्र की है, जहां मंगलवार रात करीब 11:30 बजे निशातपुरा स्थित पारस कॉलोनी 32 वर्षीय प्रीतम सिंह सिसोदिया का पत्नी संगीता के साथ झगड़ा हो गया। मूल रुप से होशंगाबाद के रहने वाला प्रीतम मेहनत-मजदूरी करता है, जबकि संगीता इंदौर की एक फैक्टरी में सुपरवाइजर है। वह 15-15 दिन में इंदौर से भोपाल आती है। उनके एक 7 साल का बेटा भी है। जो पिता के पास ही रहता है।

बताया जा रहा है कि संगीता मंगलवार रात किसी से फोन पर बात कर रही थी इसे लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। प्रीतम ने गुस्से में फरसा उठाया और पत्नी के बाएं पैर का पंजा और बाएं हाथ की हथेली काट कर शरीर से अलग कर दी। हमले के बाद संगीता बदहवास सी बैठी रह गई। पति का आरोप है कि घर आने पर वह अक्सर फोन पर बात करती थी।

वहीं वारदात के बाद प्रीतम निडर होकर वहीं खड़ा रहा और पुलिस वालों को धमकाने लगा कि वो उनका भी यही हश्र करेगा। हालांकि पुलिस सिपाही शैलेंद्र ने सूझ बूझ से प्रीतम को अपनी बातों में उलझाया। सिपाही राहुल सिकरवार ने सीढ़ियों से कमरे में पहुंचकर उसे दबोच लिया। पुलिस ने प्रीतम पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News