गजब! बारिश में कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबा 60 साल का बुजुर्ग, फिर भी मौत को दी मात
Monday, Aug 22, 2022-06:31 PM (IST)

लटेरी(अमित रैकवार): विदिशा जिले की लटेरी में लगातार हो रही बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया। इस मकान के मलबे में एक बुजुर्ग दब गया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया और जब बुजुर्ग को बाहर निकाला तो वह बिल्कुल स्वस्थ था।
घटना लटेरी के गांव झूकरजोगी की है। जहां लगातार मूसलाधार बारिश हो रही जिससे एक कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। मकान के मलबे में अमरसिंह पिता कमोद सिंह राजपूत उम्र 60 साल दब गया। घटना के तत्काल बाद ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरु किया। जहां हर कोई परेशान था कि पता नहीं क्या होगा वहीं बुजुर्ग अमरसिंह ने मौत को मात दी और वह बिल्कुल स्वस्थ है।