लू की चपेट में मध्य प्रदेश ,भोपाल ,इंदौर समेत कई जिलों में पारा 45 के पार , गुना सबसे गर्म...

Friday, May 24, 2024-06:35 PM (IST)

भोपाल। (विनीत पाठक): इन दिनों पूरा मध्य प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। पारा लगातार बढ़ता जा रहा है मौसम विभाग की माने तो गुरुवार को राजधानी भोपाल में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया गुरुवार को भोपाल में पारा 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं इंदौर में तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो अभी पूरे मध्य प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते पूरा प्रदेश लू की चपेट में है। बात करें पूरे प्रदेश में सबसे गर्म शहर की तो गुरुवार को मध्य प्रदेश के गुना में सबसे ज्यादा 46 डिग्री पारा दर्ज किया गया है।

PunjabKesari
 मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिन प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। तापमान रिकार्ड स्तर पर दर्ज करने की आशंका भी जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के आठ शहरों का तापमान 45 डिग्री के पार रहा, जिसमें गुना प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं ग्वालियर-चंबल की गर्मी मालवा-निमाड़ में शिफ्ट होती दिखाई दे रही है। जिसके चलते इंदौर, उज्जैन, खंडवा, शाजापुर भी भट्‌टी की तरह तप रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News