Punjab Kesari MP ads

क्या ये है महिला सम्मान? भरण पोषण मांगने आई पत्नी को कांग्रेस नेता ने सरेराह लात-घूसों से पीटा

Wednesday, Sep 15, 2021-04:57 PM (IST)

धार(अली खान): धार जिले में प्रदेश के कांग्रेस प्रतिनिधि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इसमें पूर्व वन मंत्री उमंग सिंगार के करीबी प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि अशोक मांझी एक महिला और दो लड़कियों से हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता महिला को थप्पड़ भी जड़ते हैं और डंडे और लात घुसों से मारपीट करते भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है के प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि अशोक मांझी जिस महिला और लड़कियों से मारपीट कर रहा है वह उसकी पत्नी और बेटियां हैं और यह पूरी घटना धार जिले के टांडा थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास की है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार पति पत्नी वर्षों से अलग अलग रह रहे हैं जब पत्नी और बेटियां भरण पोषण के रुपए लेने पहुंचे तो प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि अशोक ने उनके साथ मारपीट की फिलहाल इस पूरे मामले में टांडा थाना पुलिस ने ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari

वायरल वीडियो को लेकर धार की महिला भाजपा विधायक नीना वर्मा ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। वही DSP यशस्वी शिंदे ने कहा कि मारपीट की घटना का वीडियो वायरल हुआ है। उसमें महिला की शिकायत पर टांडा थाने में आरोपी अशोक मांझी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News