Punjab Kesari MP ads

फिर बदला मौसम का मिजाज़, राजधानी में पारा लुढ़का

Saturday, Sep 22, 2018-01:39 PM (IST)

भोपाल : तापमान बढ़ने के साथ उमस भी बढ़ने लगी और आखिरकार बादल बरस ही पड़े। शुक्रवार दोपहर को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इस वजह से दिन का तापमान 4.4 डिग्री लुढ़क गया। बारिश का सफर रात तक जारी रहा। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात के कारण यह बारिश हो रही है। वहीं, खंडवा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यहां भारी बारिश के कारण कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया।
PunjabKesariपुल और पलिया भी उफान पर हैं। यहां एक हफ्ते से बारिश हो रही है। वहीं, इंदौर में भी बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई। शहर में अभी तक औसत बारिश भी दर्ज नहीं हुई है। बारिश का सीजन खत्म होने में मात्र 9 दिन शेष है। शुक्रवार को जो बारिश हुई है, यह काफी राहत देने वाली साबित हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हुआ, यह 32 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज हुआ। आद्रता सुबह 67 और शाम को 62 प्रतिशत रही। रात तक बारिश होती रही, लेकिन उमस कम नहीं हुई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News