बंद फ्लैट में महिला की न्यूड डेड बॉडी मिलने से मचा हड़कंप, लिव इन में रहने वाला शैफ लापता
Monday, Feb 28, 2022-08:16 PM (IST)

ग्वालियर: ग्वालियर के हजीरा इलाके की पीएचई कॉलोनी के एक बंद फ्लैट में महिला की न्यूड डेडबॉडी मिलने से हड़कंप मच गया। डेडबॉडी के शरीर पर चोट के कई निशान हैं और गला चाकू से काटा गया है। महिला की पहचान सीता थापा उम्र 35 साल के रूप में हुई है। वह इंदौर की रहने वाली थी। उसका प्रेमी शेरू थापा जो लिव इन में उसके साथ रहता था लापता बताया जा रहा है। मामला हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि महिला अपने पति को छोड़कर 7 साल पहले वह पति को छोड़कर ग्वालियर आकर शेफ शेरु थापा के साथ लिव इन में रहने लगी थी। बाद में उससे शादी कर ली और फ्लैट नंबर एस-10 में रहने लगी। स्थानीय लोगों को फ्लैट आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ताला तोड़कर देखा तो सीता की लाश जमीन पर पड़ी थी। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। प्राथमिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके पति(लिव इन में रहने वाले) की तलाश शुरु की है।