खंडेलवाल ने अब इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी में निभाएंगे अहम भूमिका
Saturday, Nov 22, 2025-12:53 PM (IST)
भोपाल: मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी टीम की घोषणा के लगभग एक महीने बाद आज मोर्चा और प्रकोष्ठ प्रभारियों की नियुक्ति कर दी। पार्टी अध्यक्ष खंडेलवाल की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार मनोरंजन मिश्रा को प्रदेश मोर्चा प्रभारी, आशुतोष तिवारी को प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी और जितेंद्र लिटोरिया को कार्यालय व्यवस्था प्रभारी घोषित किया गया है। इसके पहले अक्टूबर महीने के आखिरी सप्ताह में खंडेलवाल ने अपनी समूची टीम की घोषणा की थी।

