लोकतंत्र की मिसाल बनी ये महिला, वोट डालने के बाद किया पति का अंतिम संस्कार

11/29/2018 1:39:28 PM

पन्ना: इस विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की मुनिया बाई ने मिसाल पेश की है। पति के मौत हो जाने के बावजूद मुनिया पहले मतदान करने पहुंची, इसके बाद पति का अंतिम संस्कार किया गया। मुनिया के इस फैसले से जहां गांव के सभी लोग अचंभित हो गए। वहीं प्रशासन ने मुनिया  के लोकतंत्र के प्रति इस कर्तव्य पालन को सलाम किया है।

PunjabKesari
 

दरअसल, बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। इसमें प्रदेशभर के लोगों ने भारी उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। वही जिले के पवई विधानसभा के शाहनगर विकासखंड के पुरैना में मुनिया बाई ने मतदान के बाद पति का अंतिम संस्कार किया। मुनिया बाई (51) के पति सुंदर आदिवासी की मौत मंगलवार देर रात लकवा की बीमारी के चलते हो गई थी। बुधवार को मतदान था इसलिए मुनिया बाई और उनके परिवार ने निर्णय लिया कि पहले मतदान कर लें, इसके बाद अंतिम संस्कार करेंगे। सुबह 9 बजे मुनिया पुरैना के मतदान केंद्र क्रमांक 320 पहुंची, तो गांव के लोग हैरान रह गए। मतदान के बाद मुनिया करीब 11 बजे अपने घर पहुंची, उसके बाद पति का अंतिम संस्कार किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News