छेड़छाड़ का विरोध किया तो मनचले ने चलती ट्रेन से फेंका, अब लड़ रही जिंदगी की जंग
4/28/2022 7:58:24 PM

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर में युवती को मनचले ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। मनचला युवती को छेड़ रहा था उसने इसका विरोध किया तो उसने उसे नीचे फेंक दिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि घायल 25 वर्षीय युवती उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के चिलरोड ग्राम रिछावर पोस्ट छरीखेड़ा की रहने वाली है। उसके मुताबिक वह अक्सर छतरपुर के बगेश्वरधाम आती है। इस बार भी वह आई थी जहां वह ट्रेन से वापिस घर बांदा जा रही थी तभी ट्रेन में तकरीबन 30 वर्षीय एक युवक मिला जो उससे छेड़-छाड़ करने लगा और मना करने पर भी नहीं माना मेरे विरोध करने पर मुझे चलती ट्रेन से फेक दिया।
राज नगर के आसपास के गांव के पास ट्रेन में एक लड़का बदतमीजी पर उतर आया। उसकी इज्जत पर हाथ डालना चाहा तो युवती ने अपने दांतों से उसकी हाथ की उंगलियों को काट डाला जिससे खून बहने लगा और गुस्साए युवक ने महिला को चलती ट्रेन से फेंक दिया। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। वह युवक कौन था कहां था यह उसे कुछ भी नहीं पता युवती का कहना है कि वह उसे देखकर पहचान सकती है उसकी उम्र तकरीबन 30 साल रही होगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

न्यायमूर्ति आलोक अराधे कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

जैक्सन ने शपथ ली, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बनीं