राजीनामा का दबाव बनाने के लिए की मारपीट, इलाज के दौरान मौत, 8 पर हत्या का मामला दर्ज

2/19/2023 6:22:13 PM

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : बीती शाम करीब 5 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम दालौन में आपराधिक प्रकरण में राजीनामा का दबाव बनाने को लेकर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हो गई है। पुलिस ने इस मामले में 8 नामजद आरोपियों के विरूद्ध हत्या का मामला पंजीबद्ध किया है। बताया गया है कि घटना के एक आरोपी का नाम रिपोर्ट में शामिल नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती शाम 5 बजे दालौन निवासी मंगल सिंह बनाफर पंचायत में चल रहे सर्वाजनिक कुंए के कार्य में लिफ्टिंग मशीन चला था। तभी गांव का सतेंद्र सिंह अपने साथी नारायण सिंह, रोशन सिंह, इंदप्राल सिंह, संजू सिंह, बृज सिंह, कल्याण सिंह, भगवत सिंह और जीतेंद्र सिंह के साथ आया और लाठी-डंडों तथा धारदार हथियारों से मंगल सिंह पर हमला कर दिया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी दालौन सरपंच के प्रतिनिधि ने बताया कि घटना के बाद मंगल सिंह को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पुत्री की रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने जीतेंद्र सिंह को छोड़कर अन्य सभी आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि चूंकि मृतक की पुत्री हड़बड़ाहट में जीतेंद्र सिंह का नाम पुलिस को बताना भूल गई जिस कारण से उसका नाम रिपोर्ट में नहीं आया है।

PunjabKesari

●राजीनामा का दबाव बनाने किया गया था हमला...

ग्राम पंचायत दालौन के सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि पूर्व में आरोपी सतेंद्र सिंह ने मृतक मंगल सिंह बनाफर की पुत्री का एक आपत्तिजनक वीडियो बनाया था। इस संबंध में पीडि़ता ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी इसी मामले में मंगल सिंह बनाफर और उसके परिवार पर राजीनामा का दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे। पिछले दिनों आरोपियों ने मंगल सिंह की पुत्री पर गरम पानी भी डाला था। जब मंगल सिंह ने राजीनामा के लिए हामी नहीं भरी तो उक्त आरोपियों ने शुक्रवार की शाम उसके ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया।

●इनका कहना...

दालौन निवासी मंगल सिंह बनाफर के साथ मारपीट किए जाने की सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी। घायल मंगल सिंह की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों पर हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध किया है- लोकेन्द्र सिंह, सीएसपी, छतरपुर


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News