आज इंदौर से दो नई फ्लाइटों की होगी शुरुआत, सांसद और मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

10/4/2022 12:16:40 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): आज इंदौर से दो नई फ्लाइटों की शुरुआत होगी। इंदौर से ग्वालियर और इंदौर से जबलपुर फ्लाइटों की आज शुरुआत होगी। एयर इंडिया इंदौर से 3 रूटों पर फ्लाइट शुरू करेगी। सोमवार को इंदौर से बिलासपुर की फ्लाइट शुरू हो चुकी है। इस मौके पर इंदौर सांसद शंकर लालवानी और मंत्री तुलसी सिलावट इंदौर एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे।

आज इंदौर को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आज दो नई फ्लाइट्स की शुरुआत होने जा रही है। दोपहर 12:00 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट इंदौर से रवाना होकर 1:30 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। ग्वालियर से 2:00 बजे फ्लाइट रवाना होकर 3:30 बजे इंदौर पहुंचेगी। वहीं जबलपुर से इंदौर सुबह 10:00 बजे फ्लाइट पहुंचेगी। इंदौर से जबलपुर के लिए शाम 4:00 बजे फ्लाइट रवाना होकर 5:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News