Punjab Kesari MP ads

दमोह में दर्दनाक सड़क हादसा, मां और बेटे की हुई मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बेटी घायल...

Wednesday, Mar 20, 2024-11:33 AM (IST)

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। आपको बता दें की अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में मौके पर ही मां और बेटे की मौत हो गई है। जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसको जबलपुर रेफर किया गया है घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक से मां बेटी और बेटा अपने गांव धनगुवा जा रहे थे तभी कुम्हारी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

PunjabKesari


बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को दमोह के जिला अस्पताल में लाया गया यहां पर उपचार के दौरान मां और बेटे ने दम तोड़ दिया। जबकि 22 साल की मंजू की हालत अभी गंभीर है मंजू को इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है।


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पुलिस अभी उसकी तलाश कर रही है फिलहाल वाहन चालक के बारे में कोई भी जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। पुलिस का कहना है कि जल्द अज्ञात वाहन चालक को पकड़ लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News