Punjab Kesari MP ads

अनूपपुर में ट्रक ने तीन लोगों को कुचला, दो युवकों की मौके पर हुई मौत

Wednesday, Oct 30, 2024-02:33 PM (IST)

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में बुधवार की सुबह तीन लोगों को ट्रक ने कुचल दिया इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, तत्काल मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन युवक बाइक से राजेंद्र गांव बाजार की तरफ जा रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी, यह घटना बसनिया तिराहा के पास की है डंपर की चपेट में आने से करण और पप्पू की मौत हो गई, लोचन गंभीर रूप से घायल हुआ है, ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News