Punjab Kesari MP ads

सागर में नहाते समय कुएं में डूब गए दो भाई, हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

Monday, Jul 08, 2024-11:39 AM (IST)

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में राहतगढ़ थाना क्षेत्र में नाले में बने कुएं में नहाते समय दो भाई डूब गए। दोनों की मौत हो गई है, घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे और बच्चों को कुएं से बाहर निकला गया। लेकिन जब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। राहतगढ़ थाना पुलिस ने शवों का पंचनामा बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रमझिरिया के पास वाले नाले में चार बच्चे नहाने गए थे और नहाते समय दो बच्चे कच्चे कुएं की तरफ चले गए। समर और साहिल कुशवाहा उसमें डूब गए और दोनों को डूबते हुए देखकर साथ में नहा रहे बच्चे परिवार के पास पहुंचे और उन्होंने परिवार को सूचना दी जिसके बाद परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

PunjabKesari
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और शवों को परिजनों को सौंप दिया है। दोनों बच्चे रिश्ते में भाई लगते थे, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News