Punjab Kesari MP ads

नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर ने मारुति वैन में मारी टक्कर दो की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

Saturday, Jul 20, 2024-01:36 PM (IST)

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है राजमार्ग चौराहा पर शनिवार को एक कंटेनर ने मारुति वैन में टक्कर मार दी इस हादसे में मारुति वैन में बैठे एक ही परिवार के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया है।

PunjabKesari
मृतक शिवम इलेक्ट्रिकल्स की दुकान पर काम करता था और श्रीकांत मजदूरी का काम करता था दोनों ही युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। नितेश नाम का युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक शनिवार को सुबह राजमार्ग क्षेत्र में पहुंचे थे और यहां पर चौराहा पर चाय पीने के लिए रुके थे। इस दौरान भोपाल से जबलपुर की तरफ जा रहे कंटेनर ने पीछे से मारुति वैन में जोरदार टक्कर मार दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News