Chhindwara: केंद्रीय मंत्री Giriraj singh की शान में गुस्ताखी! कलेक्टर ने रिसीव नहीं किया तो वापस लौटे
Friday, Mar 03, 2023-04:23 PM (IST)

छिंदवाड़ा (साहुल सिंह): 3 दिवसीय दौरे पर कमलनाथ के गढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) का यह दौरा कार्यक्रम अहम माना जा रहा है। चूंकि चंद महीनों में विधानसभा चुनाव (assembly election 2023) होने हैं। इस बात को देखते हुए यह दौरा कार्यक्रम अहम माना जा रहा है। लेकिन जब सुबह कलेक्टर कार्यालय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बैठक लेने पहुंचे थे। लेकिन मौके पर रिसीव करने कलेक्टर नहीं थी, तो नाराज होकर वापस लौटने लगे। इसके बाद आनन फानन में कलेक्टर मैडम ने अगवानी की, तब कही जाकर गिरिराज सिंह ने बैठक ली।
अगवानी के लिए नहीं थी कलेक्टर नाराज हुए मंत्री।
दरअसल केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री गिरिराज सिंह कलेक्टर ऑफिस में अधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे थे। हालांकि मंत्री जी समय से बैठक में पहुंच गए थे। लेकिन अगवानी करने के लिए सिर्फ एडीएम ऑफिस नोडिया गेट पर खड़े थे। कलेक्टर को गेट पर नहीं देखकर मंत्री जी ने नाराजगी जताई और वापस अपनी कार में बैठ गए आनन-फानन में कलेक्टर मैडम और एसपी दौड़कर आए तब जाकर मंत्री जी बैठक में गए।
3 दिनों के दौरे पर छिंदवाड़ा में हैं मंत्री जी!
दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 3 दिनों के दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इसके साथ ही वे कई स्थानीय कार्यक्रम और पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।