Punjab Kesari MP ads

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर की मां का निधन, आज ग्वालियर में होगा अंतिम संस्कार

Monday, Sep 09, 2019-10:19 AM (IST)

ग्वालियर(अंकुर जैन): भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मां शारदा देवी सिंह का दिल्ली में आज सुबह निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार थी। शारदा देवी का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके मृत शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ग्वालियर लाया जाएगा। उनकी अंतिम शव यात्रा ग्वालियर में शाम 4 बजे आर्य नगर में उनके आवास से शुरू होगी। 

PunjabKesari

जानिए नरेंद्र सिंह तोमर के बारे में...
नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रिय मंत्री हैं। उनका जन्म 12 जून 1957 का मध्य प्रदेश में हुआ। ग्वालियर जिले के मोरार गांव में मुंशी सिंह तोमर और शारदा देवी तोमर के यहां उनका जन्म हुआ था। इसके बाद उन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने किरण से शादी की है। दोनों के दो बेटे और एक बेटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News