कमलनाथ के मोस्ट वांटेड पोस्टर पर बवाल, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप, नेता प्रतिपक्ष की चेतावनी- अगर हमने ऐसा कुछ किया तो बुराई मत करना

Friday, Jun 23, 2023-01:11 PM (IST)

भोपाल(विवान तिवारी): राजधानी भोपाल में पूर्व सीएम एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamal Nath) के आपत्तिजनक पोस्टर को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस इसके पीछे भाजपा का हाथ बता रही है, वहीं भाजपा इन आरोपों को निराधार बता रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा है कि हर चीज भाजपा पर क्यों डालते हो, इससे बीजेपी का क्या लेना देना है। कांग्रेस ने मामले पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।

PunjabKesari

दरअसल, भोपाल के मनीषा मार्केट और शैतान सिंह चौराहे पर कमलनाथ के कई पोस्टर लगे हुए हैं। इन पोस्टर्स में  कमलनाथ को वांडेट और करप्शन नाथ बताया गया है साथ ही कई घोटालों के आरोप भी लगाए गए हैं। इतना ही नहीं कई पोस्टर में तो क्यूआर कोड (QR code) भी लगे है जिसपर लिखा है कि स्कैम से बचने के लिए स्कैन करें! यह पोस्टर किसने लगाए हैं, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।

PunjabKesari

वहीं कांग्रेस ने इसे बीजेपी की साजिश बताया है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि यह बीजेपी का षड्यंत्र है। अगर यह पोस्टर बीजेपी ने नहीं लगवाए तो सरकार उच्च स्तरीय जांच करवाएं। 15 महीने में कमलनाथ ने प्रशंसनीय कार्य किया है। 2023 में मुख्यमंत्री बनने के बाद और अच्छा काम करेंगे। साथ ही साथ गोविंद सिंह ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर इस तरह से राजनीतिक प्रतिद्वंदिता चलती रहेगी, तो दूसरा पक्ष भी मजबूरी में कुछ करे तो बुराई नहीं होना चाहिए। जिला प्रशासन जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करे।

PunjabKesari

वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इन सारे आरोपों को निराधार बताया है। वीडी शर्मा ने कहा कि आपने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार में डुबोया था और उसका परिणाम है कि जनता इस रूप में उसका प्रकटीकरण कर रही है। इसका जवाब तो कमलनाथ को ही देना चाहिए कांग्रेस हमेशा केवल आरोप लगाने का काम करती है। मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह जी करप्ट नाथ हाथ कमलनाथ प्रदेश की जनता जानना चाहती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News