विजय वर्ष मशाल यात्रा पहुंची महू सैन्य क्षेत्र, सैन्य अधिकारियों ने किया मशाल का स्वागत

9/20/2021 1:48:19 PM

इंदौर(गौरव कंछल):1971 में हुए भारत पाकिस्तान युद्ध में भारत की जीत के 50 वर्ष पूरे होने पर देशभर में स्वर्णिम विजय वर्ष मनाया जा रहा है। भारतीय सेना ने विजय मशाल यात्रा का शुभारंभ किया है। यह विजय मशाल यात्रा नागपुर से इंदौर के सैन्य छावनी क्षेत्र महू पहुंची। विजय मशाल यात्रा का सैन्य छावनी में भव्य स्वागत किया गया। विजय मशाल यात्रा में सेना के जवान और एनसीसी कैडेट शामिल हुए।

PunjabKesari

विजय मशाल यात्रा के दौरान देश के लिए शहीद हुए वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए यह स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा सैन्य अधिकारियों और जवानों द्वारा पूरे महू शहर में निकाली गई। इसके बाद मशाल यात्रा सैन्य ऑडिटोरियम पहुंची। जहां इस मशाल को फूलों से सजाया गया।

PunjabKesari

खास बात यह रही कि इस यात्रा में 1971 में हुए भारत पाकिस्तान के युद्ध के दौरान मेजर रहे रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल शेर अमर सिंह भी शामिल हुए। यहां उनका सैन्य अधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर को यह स्वर्णिम विजय वर्ष मशाल विजय दिवस समारोह पर दिल्ली पहुंचेगी यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विशाल आयोजन में विशेष तौर पर भाग लेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News