तेजिंदर सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल पर भड़के विजयवर्गीय, बोले, जब बंदर के पास उस्तारा आ जाता है तो वह करता है मिसयूज
5/6/2022 5:05:57 PM

खंडवा (निशात सिद्दीकी): खंडवा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पंजाब सरकार द्वारा भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को गलत बताया करार दिया है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए बंदर कहा है। उन्होंने कहा कि जब बंदर के हाथ में उस्तरा आ जाता है तो वह किसी की भी हजामत करना शुरू कर देता है। मैं समझता हूं कि केजरीवाल को राजनेता और अपराधियों को समझना चाहिए। इस प्रकार के पुलिस के दुरुपयोग को लेकर बचना चाहिए। ये अरविंद केजरीवाल की तानाशाही और दादागिरी है।
तेजिंदर सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर बवाल
गौरतलब है कि भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस को शुक्रवार को गिरफ्तार कर पंजाब ले जा रही थी। पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में ही रोक दिया था। दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस के बीच इस गिरफ्तारी को लेकर हाई प्रोफाइल ड्रामा चल रहा है। वहीं खरगोन दंगे पर सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर कैलाश विजयवर्गीय पलटवार कर कहा कि कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हो गया है। कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति और शय पर ही लोग दंगा कर रहे हैं। कांग्रेस वोट की राजनीति करती है इसलिए सब जगह से पार्टी को नकार दिया गया है। कैलाश विजयवर्गीय खंडवा में भाजपा के मांधाता विधायक नारायण पटेल के परिवार में वैवाहिक आयोजन में शामिल होने आए थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?

न्यायमूर्ति आलोक अराधे कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

जैक्सन ने शपथ ली, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बनीं

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा दो जुलाई को हैदराबाद के लिए रवाना होंगे