Punjab Kesari MP ads

आरोपी के फांसी लगाने पर ग्रामीणों का हंगामा, थाने का घेराव कर किया पथराव

Monday, Feb 04, 2019-02:15 PM (IST)

मुरैना: प्रदेश के मुरैना में रविवार की रात थाने में एक आरोपी ने फांसी लगा ली। जिसकी खबर फैलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने आज सुबह थाने का घेराव किया और जमकर पथराव किया। इस बीच पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए फायरिंग कर दी। ग्रामीणों के द्वारा किए गए पथराव में तहसीलदार को चोटें आई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति है।   

PunjabKesari

सूत्रों के अनुसार रघुराज तोमर को पुलिस ने रविवार रात आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के गिरफ्तार करने के बाद देर रात रघुराज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद जब इस घटना की भनक गांव वालों को लगी तो उन्होंने सोमवार सुबह थाने का घेराव कर जमकर पत्थर बाजी की। वहीं परिजनों ने अंबाह मुरैना रोड पर चक्काजाम कर दिया है। हालांकि बाद में पुलिस प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों को समझाइश देने की कोशिश की जा रही है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है परिजनों ने रघुराज की हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेकर एसपी रियाज इकबाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिमनी थाना के पूरे स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है मामले की जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News