Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस में मेरा कुर्ता तेरे कुर्ते से ज्यादा सफेद, इसी की चल रही है लड़ाई: विश्वास सारंग

Monday, May 23, 2022-03:23 PM (IST)

भोपाल (प्रतुल पाराशर): चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पीएम मोदी (pm modi) को धन्यवाद देते हुए कहा कि आयुष्मान योजना (ayushman scheme) के तहत 5 लाख तक मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना के समय प्रदेश और देश में काम हुआ है। हेल्थ कार्ड बनाकर सभी लोगों का डेटा इक्कठा करेंगे, जिससे उनके समुचित इलाज की व्यवस्था होगी। 

PunjabKesari

पेट्रोल- डीजल की कम कीमत पर कांग्रेस ने नहीं किया ट्वीट: बीजेपी 

सिवनी में कमलनाथ के दौरे पर निशाना साधते हुए मंत्री विश्वास सारंग (vishwas sarang) ने कहा कि कमलनाथ (kamalnath) के समय आदिवासियों पर अत्याचार हुए थे। तब उन्होंने क्या किया था? कमलनाथ जब मुख्यमंत्री थे तो उनके घर से 1.5 किमो की दूरी पर बच्चियों पर अत्याचार हुए थे। तब उन्होंने क्या किया? हमारी सरकार किसी भी अपराधी को नहीं बख्शेगी। सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। विश्वास सारंग ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शर्मा आनी चाइये, हमारी सरकार में पेट्रोल डीजल के दाम कम हुए है। 10 पैसे भी बढ़ते हैं तो राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस के नेता हमलावर हो जाते हैं। लेकिन दाम कम होने पर एक भी ट्वीट नहीं किया है। 

कांग्रेस में मेरा कुर्ता तेरे कुर्ते से ज्यादा सफेद: विश्वास सारंग

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने लगातार दाम कम किये हैं। जनता के हित दाम कम किये हैं। 6 महीने पहले कांग्रेस (congress) ने प्रत्याशी घोषित करने की बात कही थी।मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस के पास ना नेता, ना नीति और न ही नियत है। कांग्रेस में मेरा कुर्ता तेरे कुर्ते से ज्यादा सफेद, इसी लड़ाई चल रही है। वहीं मध्य प्रदेश में दूसरा साउंड प्रूफ हाइवे बनने पर मंत्री विश्वास सारंग ने सफाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार हर स्तर पर नवाचार कर रही है। दुनिया की हर गुणवत्ता के मापदंड को प्राप्त करते हुए हम विकास करेंगे।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News