गौर से मिले दिग्विजय, बोले- यह दो अभूतपूर्व मुख्यमंत्रियों की मुलाकात है

Tuesday, Dec 18, 2018-03:17 PM (IST)

भोपाल: प्रदेश में 15 सालों बाद कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की है। जिससे कांग्रेस में खुशी की लहर है। शपथ ग्रहण के बाद दो पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर और दिग्विजय सिंह ने मुलाकात की। दोनों नेता एक दूसरे से बड़ी गर्मजोशी से मिले इस बीच दिग्विजय सिंह ने बाबूलाल के पोते से कहा कि, तुम्हारे दादा हीरा हैं। 

PunjabKesari, MP News, Punjab Kesari, Bhopal News, Digvijaya Singh Meet Babulal Gaur, बाबूलाल गौर से मिले दिग्विजय, भोपाल न्यूज,मध्यप्रदेश

मंगलवार को सुबह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बाबूलाल गौर से मिलने भोपाल स्थित उनके बंगले गए। सिंह के पहुंचते ही गौर ने इन्हें गले लगाया। इस बीच दिग्विजय ने गौर से गले मिलते हुए कहा कि यह दो अभूतपूर्व मुख्यमंत्रियों की मुलाकात है इसके बाद दोनों वरिष्ठ नेता हंस पड़े। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गौर के घर ही दोपहर का खाना भी किया। इसके बाद दिग्विजय ने खाने की सराहना करते हुए कहा कि मुझे कृष्णा ने खाना नहीं खिलाया है, गौर साहब के पोते की पत्नि ने स्वादिष्ट खाना बनाया। हम दोनों ही इनके पोते की शादी में नाचे थे। अब छोटे पोते की शादी में और नाचेंगे।

PunjabKesari, MP News, Punjab Kesari, Bhopal News, Digvijaya Singh Meet Babulal Gaur, बाबूलाल गौर से मिले दिग्विजय, भोपाल न्यूज,मध्यप्रदेश

जब दिग्विजय सिंह जाने लगे तो गौर ने 'जय श्री राम' कहकर उन्हें विदा किया, इस पर दिग्विजय वापस आए और बोले कि ये 'सीता' को छोड़ देते हैं ये बोलते हैं 'जय श्री राम' हम बोलते हैं 'जय सियाराम'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News