Punjab Kesari MP ads

जब पाक ने आंख दिखाई तो कांग्रेस ने टुकड़े कर दिए थे, PM बिन बुलाए वहां चले जाते हैं- सज्जन सिंह

Monday, Apr 29, 2019-04:59 PM (IST)

भोपाल: एमपी में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण की घंटी बज चुकी है। इसी बीच इंदौर में कांग्रेस के प्रत्याशी पंकज संघवी ने नामांकन दाखिल किया। उनके साथ कमलनाथ सरकार के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी उपस्थित थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान वर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, जब पाकिस्तान ने आंख दिखाई थी तो कांग्रेस ने उसके टुकड़े कर दिए थे, अभी के पीएम तो बिन बुलाए जन्मदिन की बधाई देने पाकिस्तान चले जाते हैं।


PunjabKesari

पीएम मोदी पर लगाई आरोपों की झड़ी
लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवाद के मुद्दे को लेकर वर्मा ने कहा कि, कौन सा पीएम मोदी साहब खुद बॉर्डर पर लड़ने चले गए थे। उनका ऐसा कौन सा राष्ट्रवाद है जो खुद बिन बुलाए पकिस्तान जन्मदिन की बधाई देने चले जाते हैं। और जो नवाज शरीफ को अपने शपथ समारोह में बुला लेता है, उनकी किस बात पर भरोसा किया जाए।
 

PunjabKesari

मंत्री ने कहा कि, हमने तो वह करके दिखाया है कि जब हमें पाकिस्तान आंख दिखा रहा था, तो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के टुकडे़ कर दिए थे। यह चुनाव नोटबंदी के खिलाफ है। सारे व्यापारी नाराज हैं, वह हमारे साथ हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News