बेटियों को बोझ समझने वालों को इस गोलगप्पे वाले ने दिया ये संदेश, जानकर आप भी करेंगे सलाम...

9/13/2021 12:11:57 PM

भोपाल (इजहार हसन खान): लड़कियों को बोझ समझने वालों को एक पानीपुरी वाले ने बड़ा संदेश दिया है। जिससे सबको सीखने की जरुरत है। कोलार इलाके में रहने वाले अंचल गुप्ता पिछले 14 साल से पानीपुरी की दुकान लगा रहे है। उनकी एक मनोकामना थी कि उनके घर बेटी का जन्म हो। भगवान ने उसकी ये मनोकामना पूरी भी, और उसके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ। लड़की की खुशी में अंचल ने अपनी दुकान के बाहर एक टैंट लगाया और दुकान में आने वाले लोगों को भरपूर पानी पुरी खिलाई। रविवार को अंचल गुप्ता ने दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक दुकान पर आने वाले सभी ग्राहकों को मुफ्त में फुल्की खिलाई। अंचल गुप्ता का कहना है कि लड़कियों से ही परिवार है और लड़कियों से ही देश है।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Bhopal, Panipuri, daughter is born, daughter Lakshmi of the house

गौर करने वाली बात है कि हमारे देश में कई लोग आज भी लड़की पैदा होने पर अफसोस व्यक्त करते हैं। लेकिन अंचल गुप्ता जैसे लोग समाज के लिए मिसाल हैं जो बेटी के पैदा होने पर ऐसा जश्न मनाते हैं। जो काम अंचल गुप्ता ने किया है वो कई ऐसे लोगों की आंखें खोलने वाला है जो लड़कियों के बोझ समझते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News