Indore News: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, खुद भी फांसी के फंदे पर झूला

Monday, Dec 26, 2022-11:45 AM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): पारिवारिक विवाद के बाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी और खुद भी सुसाइड कर ली। मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के अरंडीया गांव का है। मृतक पति ने पत्नी की हत्या करके खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

मजदूरी करते थे दोनों 

पुलिस के मुताबिक मृतक सुनील जाटव अपनी पत्नी ममता के साथ 4 महीने पहले ही किराए से यह रहने आया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो सुनील फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। जबकि पत्नी ममता का शव जमीन पर पड़ा था। मृतक सुनील जाटव मूलतः ललितपुर का रहने वाला था। दोनों मजदूरी करते थे, पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद के बाद पति ने पत्नी को दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी, फिर खुद भी फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।

फिलहाल किसी तरह का सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News