Punjab Kesari MP ads

महिला को उसके सातवें पति से मिली दर्दनाक मौत, खुद भी फंदा लगाकर की आत्महत्या

Saturday, May 23, 2020-05:10 PM (IST)

बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरारीटोला निवासी  55 वर्षीय  लोकपाल की शादी 10 साल पहले हुई थी। जिसमें पत्नी नबाई की यह सातवीं और पति लोकराम की यह दूसरी शादी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari
 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर से ही दोनों को ही मुहल्ले में दिखाई नहीं दिए तो पड़ोसी ने मृतक के बड़े बेटे को पड़ोस के गांव बक्कीगुडा से बुलाकर घर का दरवाजा खुलवाया गया तो उनकी आंखे फटी की फटी रह गई। पहले कमरे में उसकी मां की लाश जमीन पर पड़ी थी। दूसरा कमरा खोला गया तो पिता लोकराम अपने ही गमछे से लटके हुए थे। बेटे रामकिशोर चौधरी ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस की प्राथमिक जांच में पाया गया कि पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी लगा ली।

PunjabKesari


पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं बिरसा के थाना प्रभारी रविकांत डहेरिया ने बताया क‍ि पुलिस को सूचना मिली थी कि मरारीटोला में एक घर में पति-पत्नी का शव पड़ा है। प्राथमिक जांच के आधार पर यह पारिवारिक विवाद माना जा रहा है। दोनों के शव परीक्षण में शराब पीने की जानकारी मिली है। मृतक का घर अंदर से बंद था, लेकिन पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। मृतक के बड़े बेटे रामकिशोर चौधरी के अनुसार, उसके पिता ने दूसरी शादी की थी। जबकि उसकी मां की यह सातवीं शादी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News