महिला की मिली अधजली लाश , इलाके में फैली सनसनी

2/2/2019 3:43:29 PM

शाजापुर: पोलाय कलां स्थित बेरछा थाना के अंतर्गत गांव घुंसी के समीप घटियाखुर्द जोड़ पर शुक्रवार शाम महिला का जला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इकट्ठे हुए ग्रामिणों ने तुरंत ही बेरछा पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिस पर टीआई दीपिका शिंदे, जिला वैज्ञानिक अधिकारी आरसी भाटी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

PunjabKesari

वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। बेरछा टीआई दीपिका शिंदे ने बताया कि महिला का शव पूरी तरह से जल चुका है। जिसके कारण उसकी पहचान नही हो पाई है और प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। टीआई ने बताया कि संभवत: महिला को घटना स्थल पर लाकर जलाया गया है। महिला कहां कि है और घटना किस तरह घटित हुई इसको लेकर विवेचना की जा रही है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News