Punjab Kesari MP ads

घर में टाइल्स लगाने आए युवकों ने नहा रही महिला का बनाया वीडियो, गिरफ्तार

Monday, May 16, 2022-02:15 PM (IST)

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां घर में टाइल्स लगाने पहुंचे दो युवकों ने बाथरूम में नहा रही महिला का वीडियो बना लिया। इत्तेफाक से उसी समय महिला का पति घर पहुंच गया और उसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। शिकायत पर रामपुर पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल जब्त कर रिमांड पर भेज दिया है।

दरअसल, रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति के घर के बाथरूम में टाइल्स लगाने का काम हो रहा था। जहां ओसामा खान (18) और तनजीम हुसैन (19) निवासी आरामशीन नूरी मस्जिद दो युवक टाइल्स लगाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि घर में दो बाथरूम, एक में काम चल रहा था और दूसरे में महिला नहाने चली गई। महिला घर में अकेली थी और किसी काम के लिए बाहर गया हुआ था। इस दौरान ओसामा और तनजीम की नीयत बिगड़ गई और उन्होंने बाथरूम के रोशनदान से महिला के नहाने की आपत्तिजनक वीडियो बनानी शुरू कर दी। संयोगवंश उसी वक्त महिला का पति आ गया और उसने दोनों युवकों को ऐसा करते देख लिया। पति ने रामपुर चौकी में युवकों की शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News