शराब पिलाई, नशे में कई लोगों से करवाया से.क्स, घर से भागी युवती के साथ सहेली-मां ने किया कांड
Monday, Sep 15, 2025-07:00 PM (IST)

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नाबालिग लड़की से जबरन देह व्यापार कराने का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के रैकेट चलाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जिसका पारिवारिक विवाद के बाद अपहरण कर लिया गया था।
पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय पीड़िता ने नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी, लेकिन पारिवारिक कलह के कारण उसने पढ़ाई छोड़ दी और घरेलू काम शुरू कर दिया। 8 अगस्त को घर में हुए विवाद के बाद वह अपनी सहेली के पास लिंगियाडीह चली गई। वहां उसकी सहेली और उसकी मां ने मिलकर उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। पीड़िता को रायगढ़ लाया गया, जहां उसे एक कमरे में कैद कर लिया गया। सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी, जिसमें अपहरण की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने जांच शुरू की और सूचना मिलने पर रायगढ़ में छापेमारी कर पीड़िता को बरामद किया।
पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसे जबरन शराब पिलाई गई और शारीरिक शोषण के लिए मजबूर किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर उसकी सहेली, सहेली की मां और गिरोह के दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है, और पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों और इस रैकेट से जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। इस घटना ने क्षेत्र में मानव तस्करी और देह व्यापार की गंभीर समस्या को उजागर किया है।