राहुल गांधी कांग्रेस के लिए कलंक! जब तक विदाई नहीं होगी, हारते रहेंगे- CM मोहन यादव
Monday, Nov 17, 2025-12:24 PM (IST)
शाजापुर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को कांग्रेस का कलंक बताया और कहा कि जब तक इनकी कांग्रेस से विदाई नहीं होगी, तब तक कांग्रेस का कलंक नहीं मिटेगा। बिहार नतीजों को लेकर सीएम यादव ने कहा राहुल गांधी को पप्पू कहकर संबोधित किया और कहा कि पप्पू को हार के कारणों को पता नहीं चला। अभी तक सिर पकड़कर छिपकर बैठे हैं। सीएम मोहन रविवार को शाजापुर के मक्सी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
CM मोहन ने कहा राहुल गांधी ने कांग्रेस को पहले अध्यक्ष बनके हराया अब बाहर से हरा रहे हैं। ये कांग्रेस के लिए कलंक हैं लगता है कि जब तक कांग्रेस से इनकी विदाई नहीं होगी तब तक कांग्रेस हारती रहेगी। यह पक्की बात है, पीएम मोदी ने कांग्रेस के लिए सही कहा है कि फूट दिख रही है, आने वाले समय में फिर फूट दिख रही है। कांग्रेस के लिए यह कोई बात नहीं है,उनको उनके हाल पर छोड़ते हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा- हम तो डूबेंगे सनम, तुम्हे भी ले डूबेंगे। जिसके साथ जाएं, उसका बंटाढार, पता नहीं क्या मालूम कहा के नेता, कैसे नेता। लेकिन कोई बात नहीं, आओ बाबू और आ जाओ।
जीतू पटवारी पर भी साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा जब से जीतू पटवारी प्रदेश अध्यक्ष बने हैं कांग्रेस नीचे जा रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान इंदौर में उनका प्रत्याशी ही मैदान छोड़कर चला गया। वहीं उन्होंने एक बार फिर से गीता जंयती मनाने की बात दोहराई और कहा कि सुन लो कांग्रेसी, तुमको जो करना है करो। हम गीता जयंती मनाएंगे।

