PM मोदी पर टिप्पणी करने वाले कांग्रेस PCC संयुक्त महामंत्री अरेस्ट, पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने उठाया
Saturday, Mar 14, 2026-01:31 PM (IST)
(डेस्क): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस के पदाधिकारी पर कार्रवाई हुई है। दरअसल छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को अरेस्ट कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने विनोद तिवारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तिवारी को यूपी के कौशांबी जिले से काबू किया है।

पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तिवारी
जानकारी के अनुसार विनोद तिवारी कौशांबी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, इसी दौरान दिल्ली पुलिस की टीम वहां आ गई और तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। ये कार्रवाई 3 फरवरी को सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के खिलाफ किए गए पोस्ट से जुड़े मामले में की गई है।
वहीं इस मामले पर विनोद तिवारी ने कहा है कि वो अपना काम जारी रखेंगे और अपने तरीके से काम करते रहेंगें। वो अपनी पारिवारिक काम से यहां आए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
लिहाजा दिल्ली पुलिस ने विनोद तिवारी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरु कर दी है। वहीं पुलिस के इस एक्शन के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। मामले को लेकर प्रतिक्रियाएं आनी भी शुरु हो गई हैं।
छतीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने तिवारी की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने X पर पोस्ट करके हुए लिखा है..
कितनी डरपोक है यह भाजपा सरकार!!
अपने बाबूजी के पिंडदान के लिए संगम गए कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने फ़रवरी माह के किसी सोशल मीडिया पोस्ट के लिए गिरफ़्तार कर लिया है. उत्तर प्रदेश पहुँचकर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता की दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ़्तारी भाजपा की घबराहट, प्रधानमंत्री द्वारा अमेरिका के सामने सरेंडर से हो रही थू-थू के चलते खीज दर्शाता है। हम सब भाई विनोद तिवारी के साथ पूरी मज़बूती से खड़े हैं। लिहाजा इस गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

