हंसराज रघुवंशी के भजन पर जमकर थिरके धीरेंद्र शास्त्री, झिरखोद मंदिर में बाबा बागेश्वर ने किया रात्रि विश्राम

Saturday, Nov 08, 2025-01:01 PM (IST)

दिल्ली/छतरपुर (राजेश चौरसिया) : बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आज दूसरा दिन है। कल दिल्ली से शुरु हुई यह यात्रा फरीदाबाद पहुंचेगी। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में इंद्रप्रस्थ से निकली इस पदयात्रा की लंबाई 5 किलोमीटर से अधिक थी। इस पदयात्रा का 3 लाख से अधिक लोगों ने आत्मीय स्वागत किया। 150 किलोमीटर की दूरी इस पदयात्रा को तय करनी है। पहले दिवस की पदयात्रा 11 किलोमीटर की है। 11 किलोमीटर में से 5 किलोमीटर तक सिर्फ जन सैलाब दिखाई दे रहा था। 12 साल के बच्चे से लेकर 65 साल तक के वृद्ध, माताएं बहनें महाराज के साथ पदयात्रा में चल रही है।

PunjabKesari

200 से अधिक स्थानों में हुई पुष्प वर्षा, जगह-जगह जलपान की व्यवस्था

पदयात्रा का 200 से अधिक स्थानों में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ। जिस क्षेत्र से पदयात्रा निकल रही थी उस क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकल आए। दरवाजे, छतों एवम ऊंचे स्थानों में खड़े होकर लोग पदयात्रा का अभिवादन कर रहे थे। लोगों ने पुष्प वर्षा कर सनातनियों का उत्साह बढ़ाया।

PunjabKesari

प्रथम दिवस की पदयात्रा विराम पड़ाव पर झिरखोद मंदिर में यात्रा विराम के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच पर हंसराज रघुवंशी के भोलेनाथ के भजन की धुन पर महाराज श्री आनंद लेते दिखे। तो वहीं पदयात्रा में बूढ़े दादा के साथ आनंद लेते नजर आए बागेश्वर महाराज।

PunjabKesari

दिल्ली के घर की छत से लेकर सड़कों और डिवाइडरों, यात्री प्रतीक्षालयों पर सनातनियों का मेला लगा रहा। दिल्ली से वृंदावन की ओर प्रस्थान करते हुए सनातन एकता पदयात्रा प्रथम दिवस में झीरखोद मंदिर पहुंची। इससे पहले मार्ग में पड़ने वाले गांवों में ग्रामीणों ने घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। लाखों ग्रामवासियों ने दर्शन कर पदयात्रा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

PunjabKesari

सनातन हिंदू पदयात्रा में महिलाओं के भीतर विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्ति गीतों की धुन पर उन्होंने हाथों में भगवा ध्वज थामकर उत्साहपूर्वक नृत्य किया। इस दौरान लिए गए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News