कलेक्टर की ऐसी विदाई, जैसे दुल्हन विदा हो रही हो, लोकों ने कबूतर वाली पालकी में बिठाई, भावुक हो गईं संस्कृति जैन

Sunday, Oct 05, 2025-07:07 PM (IST)

सिवनी: जिले से एक भावुक करने वाला दृश्य सामने आया है, जब कलेक्टर संस्कृति जैन का भोपाल ट्रांसफर हो गया और उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में उन्होंने पालकी में बैठकर लोगों से विदा ली। विदाई समारोह में जनता, कर्मचारी और अधिकारी सभी मौजूद रहे। कलेक्टर को कबूतर वाली पालकी में बैठाकर कंधों पर उठाया गया, जिसके दौरान सभी भावुक हो गए। खास बात यह रही कि इस पल में संस्कृति जैन की दोनों बेटियां भी अपनी मां के साथ उसी पालकी में बैठीं, जिससे माहौल और भी भावपूर्ण बन गया।

वन गिफ्ट ए डे मुहिम..
जिला कलेक्टर संस्कृति जैन ने सिवनी में अपने कार्यकाल के दौरान ‘वन गिफ्ट ए डे’ मुहिम चलाई थी। इस मुहिम में दानदाताओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे प्राथमिक विद्यालयों और स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए टेबल-कुर्सी की व्यवस्था की गई। इस पहल ने जिले में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया, लेकिन अचानक मध्य प्रदेश शासन ने संस्कृति जैन का ट्रांसफर कर दिया।

भव्य विदाई और समारोह
साथी कर्मचारी और अधिकारियों ने कलेक्टर के सम्मान में पार्टी और विदाई समारोह का आयोजन किया। विदाई के दौरान गीत “पालकी में होके सवार चली रे, मैं तो अपने साजन के द्वार चली रे” बजाया गया, जिसने समारोह को और भी भावपूर्ण बना दिया। कलेक्टर संस्कृति जैन का अब आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल में ट्रांसफर किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News