जुमे की नमाज के बाद भोपाल में दिखा‘’I love Mohammad’’ट्रैंड, बोले- जैसे आपका राम, वैसे हमारा नबी...

Friday, Sep 26, 2025-07:29 PM (IST)

भोपाल : उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी “आई लव मोहम्मद” कैंपेन की शुरुआत हो गई है। जुमे की नमाज के बाद ताज-उल-मस्जिद के बाहर हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने अपनी गाड़ियों पर “I Love Mohammad” स्टिकर चिपकाए। बाइक से लेकर कार तक पर यह स्टिकर लगाए गए।

लोगों ने कहा कि जिस तरह हिंदू समाज अपने राम का नाम लेता है, उसी तरह वे भी अपने नबी को याद कर रहे हैं और इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। ताज-उल-मस्जिद एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद है, जहां हर शुक्रवार को हजारों लोग नमाज अदा करने आते हैं। इस दौरान पुलिस बल की बड़ी संख्या में तैनाती भी रही।

सोशल मीडिया पर भी अभियान

गाड़ियों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी “I Love Mohammad” अभियान तेजी से ट्रेंड कर रहा है। मुस्लिम समाज के लोग लगातार इसे लेकर पोस्ट और वीडियो साझा कर रहे हैं।

PunjabKesari

“आई लव महाकाल” से जवाब

वहीं, इस अभियान पर हिंदू संगठनों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने “I Love Mahakal” अभियान छेड़ दिया है। संगठनों का कहना है कि मुस्लिम समाज ने नई परंपरा शुरू की है, तो वे भी अपने आराध्य का नाम लेकर इसी तरह का अभियान चला रहे हैं।

प्रशासन सतर्क

भोपाल सहित पूरे प्रदेश का प्रशासन अलर्ट मोड पर है ताकि मामला विवाद का रूप न ले। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन लगातार नजर रखी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News