कैलाश के चुंबन वाले बयान का मंत्री विजय शाह ने किया समर्थन! पास बैठी विधायक की ओर इशारा करके कहा- ये मेरी सगी बहन, तो क्या मैं सार्वजनिक रूप से चुंबन लूंगा?

Friday, Sep 26, 2025-07:34 PM (IST)

खंडवा ( मुश्ताक मंसूरी) अपने बयानों के लिए चर्चित रहने वाले मंत्री विजय शाह का एक और बयान सुर्खियां बटोर रहा है। खंडवा में दिए मंत्री विजय शाह के इस  बयान के बाद फिर से हलचल है। दरअसल विजय शाह ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर दिए कैलाश विजयवर्गीय के बयान का समर्थन किया है।

PunjabKesari

 

हिन्दुस्तानी संस्कृति में कई चीजों को हम अच्छा नहीं मानते-शाह

मंत्री विजय शाह ने विजयवर्गीय के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि हर समाज और हर जाति में रीति रिवाज, संस्कार और बोल चाल और भाषा अलग अलग होती है। हिन्दुस्तानी संस्कृति में कई चीजों को हम अच्छा नहीं मानते। हिन्दुस्तानी संस्कृति में कैलाश जी ने सही बोला।

विजय शाह ने पास में बैठी विधायक कंचन तनवे की तरफ इशारा करके कहा –“ये मेरी सगी बहन भी है.. तो क्या मैं सार्वजनिक रूप से चुंबन लूंगा? ये एक बार आप खुद ट्राय करके देख लीजिए।ये हमारी संस्कृति नहीं है, हमारी सभ्यता नहीं है। हमारी परम्परा, हमारे रीति रिवाज, हमारे संस्कार नहीं है। जो सिखाते हैं, वो अपने घर में करें, चौराहे पर नहीं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने शाह पर बोला हमला

 

PunjabKesari

वहीं मंत्री विजय शाह के इस बयान के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने तंज कसते हुए कहा कि मंत्री ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया है । वह भी उस समय जब उनकी ही पार्टी की एक विधायक वहां बैठी थी। इसके पूर्व भी मंत्री ने देश की बेटी कर्नल सोफिया पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। लेकिन इनकी पार्टी ने कोई एक्शन नहीं लिया, विजय शाह ने पूरे देश की महिलाओं का अपमान किया है जो कभी माफ नहीं होगा।आपको बता दें कैलाश विजयवर्गीय ने शाजापुर में कहा था कि नेता प्रतिपक्ष सगी बहन को चौराहे पर चुंबन करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News