Punjab Kesari MP ads

5 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार, बोरी में बंद मिली थी बच्ची

Saturday, Apr 11, 2026-08:16 PM (IST)

दुर्ग (हेमंत पाल) : दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश को पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने बड़ी घटना में बदलने से पहले ही रोक दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बच्ची सुरक्षित है और अस्पताल में उपचार के बाद खतरे से बाहर बताई जा रही है।

कैसे हुई घटना

10 अप्रैल 2026 को उतई थाना में एक पिता ने अपनी 5 साल की बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। बच्ची घर के पास दुकान जाने निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और गांववालों के साथ मिलकर सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

PunjabKesari

2 घंटे में बड़ा खुलासा

करीब दो घंटे की तलाश के दौरान चौंकाने वाला सच सामने आया। आरोपी बच्ची को बोरे में बंद कर ले जा रहा था, लेकिन पुलिस की सक्रियता और दबाव के चलते वह उसे एक खंडहर में छुपाकर फरार हो गया।

जिंदगी की जंग जीत गई मासूम

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को खंडहर से अचेत अवस्था में बरामद किया गया। तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया गया। राहत की बात है कि अब बच्ची की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

आरोपी गिरफ्तार, कबूला जुर्म

जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले गए, जिनके आधार पर आरोपी धनेश्वर साहू उर्फ जनता साहू (40 वर्ष) को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

PunjabKesari

कहां की है घटना

यह पूरी घटना उतई के बंजारी पारा क्षेत्र की है, जहां आरोपी ने बच्ची को अपने घर के पास स्थित एक खंडहर में छुपाया था।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ऐसे जघन्य अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News