मुस्लिम युवक ने शिव मंदिर के पास किया पेशाब, हिंदू संगठन हुए आगबबूला, बस्ती में की तोड़फोड़!
Saturday, Oct 04, 2025-01:07 PM (IST)

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात धार्मिक भावनाओं को आहत करने की खबर ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। हिंदू संगठनों के अनुसार, मुस्लिम युवक अशरफ खान ने अशोक नगर के दुर्गा मंदिर परिसर में स्थित शिव मंदिर के पास पेशाब किया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
भीड़ हुई आगबबूला, मुस्लिम बस्ती में पथराव
सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। गुस्साए लोगों ने मुस्लिम बस्ती में पथराव और तोड़फोड़ की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई घरों के शीशे टूट गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस ने तुरंत किया फ्लैग मार्च
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फ्लैग मार्च किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अधिकारियों द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है, साथ ही संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल लगाया गया है।
स्थानीय लोग भयभीत, पुलिस ने शांति की अपील की
बवाल के चलते स्थानीय लोग दहशत में हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। अधिकारी यह भी स्पष्ट कर रहे हैं कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता जारी रहेगी।