हिंदू युवती के साथ होटल में पकड़ाया मुस्लिम युवक, लोगों ने जमकर पीटा

Thursday, Oct 02, 2025-02:34 PM (IST)

भोपाल (इजहार हसन) : लव जिहाद विवाद के बीच मध्य प्रदेश के हबीबगंज थाना क्षेत्र से एक विवादित घटना सामने आई है। जहां शहर के जाने माने  होटल में हिंदू युवती के साथ मौजूद मुस्लिम युवक को कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। आरोप है कि उन्होंने युवक की जमकर पिटाई की।

PunjabKesari

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से बचाकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों और युवती-युवक की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

PunjabKesari

होटल के मैनेजर आयुष के मुताबिक, सुबह के समय लड़का लड़की ने अलग अलग रूम बुक कर चेक इन किया था। दोनों ने अपने आधार कार्ड दिये थे। दोनों अलग अलग रूम में रुके थे। लड़के का नाम मज़हर है। दोनों अलग अलग रूम में थे इसलिए हमने कोई आपत्ति नहीं ली। बजरंग दल वाले आए और लड़के को अपने साथ ले गए। यह मामला शहर में सांदायिक संवेदनशीलता को लेकर एक बार फिर चर्चा में आया है और प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News