Punjab Kesari MP ads

राजस्व विभाग का कारनामा! जब्त किए हल्दी-मिर्च मसालों के पैकेट सड़क पर ही बांटते लगे कर्मचारी, मच गया हंगामा

Friday, Feb 13, 2026-08:47 PM (IST)

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : मध्यप्रदेश के खंडवा जिले ओंकारेश्वर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तहसील कार्यालय के पास राजस्व विभाग द्वारा जप्त की गई मिर्ची, हल्दी, धनिया और जीरे के पैकेटों में खुलेआम लूटपाट का आरोप लगा। नाराज़ व्यापारियों ने नगर परिषद कार्यालय में मांधाता विधायक नारायण पटेल को घेर लिया। हालात ऐसे बने कि विधायक को थाने पर फोन कर पुलिस बल बुलाना पड़ा।

PunjabKesari

शुक्रवार को ओंकारेश्वर में सड़क किनारे बैठकर मिर्ची बेचने वाले व्यापारियों पर तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर भरकर माल जप्त किया। इसी दौरान व्यापारी विधायक से शिकायत करने ओंकारेश्वर आ रहे थे, तभी उन्होंने अपने जप्त माल को राजस्व कर्मचारियों के बीच आपस में बांटते एवं बिखरता देखा और सड़क पर ही हंगामा शुरू हो गया।

PunjabKesari

नगर परिषद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई

करीब चार घंटे तक कार्यालय परिसर और मुख्य सड़क पर हंगामा चलता रहा। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंधिया दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। 112 पुलिस वाहन भी घटनास्थल पर पहुंची। महिला व्यापारियों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराज़गी जताई और खरी-खोटी सुनाई।

PunjabKesari

मामला बढ़ने के बाद मान्धाता विधायक नारायण पटेल ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। अब सवाल यह है कि जप्त माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है  और यदि लूटपाट हुई है तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होगी?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News