2 बीवी के बीच फंसे ''सरपंच साहब'': पहली बीवी ने दर्ज करवाई थाने में FIR, अब पुलिस तलाश में जुटी

Wednesday, Sep 24, 2025-08:44 PM (IST)

नीमच (मूलचंद खींची) : मध्य प्रदेश के नीमच जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सावन के सरपंच जितेंद्र माली की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। 2 पत्नियों के बीच सरपंच साहब फंस गए है। पहली पत्नी ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रताड़ित किए जाने व मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने देर शाम को सरपंच के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari

दरअसल, ग्राम पंचायत सरपंच जितेंद्र माली करीब 10 माह पहले भी सुर्खियों में आए थे, जब एक महिला के साथ उनकी पहली पत्नी सपना माली ने उन्हें एक होटल में पकड़ा था और सोशल मीडिया में पहली पत्नी द्वारा महिला के साथ मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था, तभी से दो पत्नी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सपना माली ने शिकायत में उल्लेख किया कि उसका विवाह 2003 में ग्राम सावन के जीवन उर्फ जितेंद्र माली से हुआ था। वर्तमान में उसके पति सावन ग्राम पंचायत के सरपंच हैं। सपना का आरोप है कि महिला के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर पति जितेंद्र माली उसके साथ मारपीट करता है और गाली-गलौज करता है। सपना का कहना है कि उसने पति के साथ मिलकर एक मकान खरीदा था, जिसकी किश्तें जानबूझकर नहीं भरी जा रही हैं। उसे घर से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है। उसका कहना है कि इस उत्पीड़न से वह और उसके बच्चे मानसिक रूप से परेशान है। सपना ने पहले भी पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मेरे पति सरपंच ने दूसरी महिला से उषा आर्य से शादी कर ली है, वह चार महिने से ग्राम सावन में स्थित घर में रह रही है। उसे घर से निकाल दिया है, ऐसी स्थिति में वह नीमच शहर के स्कीम नंबर 36 में स्थित मकान में बच्चों के साथ अकेली रह रही है।

PunjabKesari

दोनों पत्नियों के दो—दो बच्चे

सरपंच जितेंद्र माली की पहली शादी सपना माली के साथ करीब 2003 में हुई थी। इसके बाद सरपंच ने करीब 15 साल पहले हेल्थ डिपार्टमेंट में पदस्थ उषा आर्य से शादी कर ली और उसके साथ रहने लगा। जितेंद्र माली के दोनों पत्नियों से दो-दो बच्चे हैं। दो पत्नियों के बीच सरपंच का एक अन्य महिला से अफेयर की बातें भी सामने आई थी। 14 नवंबर 2024 को सरपंच जितेंद्र माली को दूसरी महिला के साथ एक होटल में पकड़ा था। यह मामला काफी सूर्खियों में रहा।

पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

नीमच कैंट पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 162(2), 296, 351(2), 115(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। थाना प्रभारी पुष्पासिंह चौहान ने बताया कि प्रकरण दर्ज करने के बाद सरपंच की तलाश शुरू कर दी है। इधर सरपंच जितेंद्र माली का कहना है कि उनकी पत्नी झूठे आरोप लगा रही है, तालाक का प्रकरण न्यायालय में चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News