MP में गैंगरेप, बस से उतारकर ब्रिज के नीचे ले गया पूर्व प्रेमी, साथियों संग मिलके किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

Tuesday, Sep 23, 2025-07:39 PM (IST)

शहडोल: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला ने अपने पूर्व प्रेमी और उसके तीन साथियों पर चलती बस से उतारकर सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। ब्यौहारी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सीधी जिले की रहने वाली पीड़िता का ब्यौहारी के शादीशुदा युवक रामायण के साथ 2023 में प्रेम संबंध था। दोनों ने मंदिर में शादी भी की थी, लेकिन बाद में रामायण ने साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने शहडोल पुलिस में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। अब दो साल बाद पीड़िता ने फिर से शिकायत दर्ज की है। उसने आरोप लगाया कि 22 सितंबर को ब्यौहारी-शहडोल मार्ग पर एक ब्रिज के पास रामायण और उसके तीन साथी बिल्लू, झल्लू और भूपेंद्र ने उसे चलती बस से उतारकर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनकी तलाश शुरू कर दी है। शहडोल ASP अभिषेक दिवान ने बताया कि महिला की शिकायत पर गंभीरता से जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस को मामला संदेहास्पद भी लग रहा है, क्योंकि पीड़िता ने पहले भी रामायण के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। पुलिस सभी साक्ष्यों और परिस्थितियों की गहन जांच कर रही है ताकि सत्य सामने आ सके। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News