Punjab Kesari MP ads

गांव की चौपाल में केंद्रीय मंत्री सिंधिया का देसी अंदाज, बैलगाड़ी की सवारी की

Saturday, Oct 17, 2026-06:05 PM (IST)

अशोकनगर : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अपने गुना संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। इस दौरान अशोकनगर जिले की चंदेरी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरखेड़ी में आयोजित ग्राम चौपाल में उनका देसी अंदाज देखने को मिला। यहां उन्होंने किसान का उत्साहवर्धन करते हुए बैलगाड़ी की सवारी की।

ग्राम चौपाल के दौरान सिंधिया ने ग्रामीणों, महिलाओं और किसानों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने गांव के लोगों से बातचीत कर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उनसे मिल रहे लाभों की जानकारी ली।

PunjabKesari

किसानों और ग्रामीणों से किया संवाद

सेमरखेड़ी में आयोजित चौपाल के दौरान केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनसे सीधे संवाद किया। बैलगाड़ी की सवारी के जरिए उन्होंने किसान के प्रति उत्साह भी प्रदर्शित किया। इस दौरान गांव की महिलाओं और किसानों से भी चर्चा की गई।

योजनाओं के लाभ की ली जानकारी

सिंधिया ने ग्रामीणों से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली और यह जाना कि इन योजनाओं का लाभ लोगों तक किस तरह पहुंच रहा है। ग्राम चौपाल के जरिए ग्रामीणों को अपनी बात रखने और योजनाओं से जुड़े अनुभव साझा करने का अवसर मिला। केंद्रीय मंत्री का यह दौरा उनके संसदीय क्षेत्र में जनसंपर्क और ग्रामीणों से सीधे संवाद की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News