Punjab Kesari MP ads

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, मेदांता में ली अंतिम सांस

Friday, Jul 26, 2024-09:23 AM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन हो गया है, बताया जा रहा है कि गुरुवार को उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली है प्रभात झा बिहार के रहने वाले थे। प्रभात झा मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे थे और पार्टी के राज्यसभा सदस्य भी रहे, प्रभात झा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर भी रहे थे। कई दिनों से भाजपा नेता प्रभात झा का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था।


 भोपाल के अस्पताल में उनसे मिलने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश भाजपा के महासचिव हितानंद शर्मा भी पहुंचे थे। आपको बता दें कि प्रभात झा की गिनती ग्वालियर चंबल के बड़े भाजपा नेताओं में होती थी और बिहार से होने के बाद भी प्रभात झा मध्य प्रदेश के बड़े नेताओं के तौर पर जाने जाते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News