Punjab Kesari MP ads

दतिया की जनता से बोले मोहन के मंत्री, नरोत्तम का कद तभी बढ़ेगा जब यहां कमल खिलेगा (video)

Saturday, Jul 18, 2026-09:34 PM (IST)

दतिया: मध्य प्रदेश में जैसे जैसे दतिया विधानसभा उपचुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे वैसे भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बड़ी पार्टियों के दावे और बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में दतिया में शनिवार को भाजपा की चुनाव रैली को संबोधन करते हुए मंत्री तुलसी सिलावट ने जनता से पूछ डाला कि नरोत्तम का कद बढ़ाना है या नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि नरोत्तम का कद तब बढ़ेगा जब यहां कमल खिलेगा।

वीडियो

तुलसी सिलावट ने कहा कि तुलसी दतिया की जनता को नमन करने आया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव आशुतोष तिवारी का नहीं विकास का संकल्प का है। भारतीय जनता पार्टी के मान सम्मान और विश्वास का है। उन्होंने कहा कि तुलसी सिलावट छोटा सा नाम है। आपका बेटा-आपका भाई इंदौर से चलकर आया है। मुख्यमंत्री के साथ, नरोत्तम मिश्रा और तिवारी के साथ ये तुलसी भी तुम्हारे आंगन की हो गई। उन्होंने कहा कि दतिया और इस गांव उदगमा का विकास और प्रगति नरोत्तम मिश्रा ने की। इसका एक भी काम अधूर नहीं रहेगा। नरोत्तम मिश्रा की एक पर्ची लेकर इंदौर आ जाना, सारा काम हो जाएगा। उनका काम भारतीय जनता पार्टी करके देगी। जब भी किसी चीज की जरूरत पड़े नरोत्तम मिश्रा के नाम की पर्ची लेकर आ जाना। ये तुलसी आपका काम करेगा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि नरोत्तम मिश्रा का कद तब बढ़ेगा जब दतिया में कमल खिलेगा। साथ ही दावा किया कि दतिया में नरोत्तम मिश्रा और आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में कमल जरूर खिलेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि दतिया में भाजपा इतने वोटों से जीते कि कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाए। उन्होंने कहा कि वे नरोत्तम मिश्रा के सम्मान को कम नहीं होने देंगे। नरोत्तम मिश्रा की एक पर्ची लेकर इंदौर आ जाना, सारा काम हो जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News